July 27, 2024 6:25 pm

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Home » Uncategorized » यमुना के डेंजर मार्क से फिर दिल्ली पानी-पानी, हिंडन में उफान से गाजियाबाद के कई इलाके डूबे, जानें मौसम का हाल.

यमुना के डेंजर मार्क से फिर दिल्ली पानी-पानी, हिंडन में उफान से गाजियाबाद के कई इलाके डूबे, जानें मौसम का हाल.

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचने के बाद रेलवे ने पुराना लोहा पुल एक फिर से बंद कर दिया है. यमुना का जलस्तर आज और बढ़ने के बाद लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. साथ ही यमुना बाजार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सोनिया विहार समेत कई निचले इलाकों में फिर से बाढ़ आने का खतरा है.

यमुना नदी उफान पर है. दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान के पार है. पुराने यमुना ब्रिज (लोहा पुल) पर आज, 24 जुलाई को सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर दर्ज किया गया है. ऐसे में दिल्ली में फिर बाढ़ खतरा मंडरा रहा है. यमुना के किनारे बसे कई निचले इलाकों में पानी आने लगा है.लो गों को फिर से डर सताने लगा है कि कहीं एक बार फिर से बाढ़ के हालात का सामना न करना पड़े. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. 

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने तक लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन रविवार देर शाम तक जारी था, लेकिन यमुना का पानी बढ़ने के बाद रेलवे ने पुराना लोहा पुल एक फिर से बंद कर दिया है. आज जलस्तर और बढ़ने के बाद लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. साथ ही यमुना बाजार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सोनिया विहार समेत कई निचले इलाकों में फिर से बाढ़ आने का खतरा है

Sanskar Ujala
Author: Sanskar Ujala

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग